लातेहार। नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार के पदभार ग्रहण करने पर झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ( जेपीएसएस) के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने उन्हें पौधा भेंट कर बधाई दी. संघ ने कहा कि नये डीएसई के नेतृत्व में लातेहार जिला शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूएगा. जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि नए जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षकों को काफी अपक्षायें हैं और वे लातेहार में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं तो उन्हें शिक्षकों की समस्यायें भली भाति अवगत हैं. शिक्षकों में प्रदेश संगठन सचिव जगतमणि वैद्य, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र, मीडिया प्रभारी अनीश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, रशीद अंसारी, संजय प्रसाद, गोविंद सिंह, राजदेव राम, उमेश कुमार सिंह शामिल थेे.इसके अलावा सहायक आचार्य संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में भी शिक्षकों ने नए जिला शिक्षा अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर उन्हेंं बधाई दी. सहायक आचार्यों जिला कोषाध्यक्ष रूपेश प्रसाद, महुआडाड प्रखंड अध्यक्ष अजय रंजन, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, प्रखंड सचिव चक्रवर्ती सिंह, दशरथ सिंह खरवार, रेनू गुप्ता, सुशील रवि, शंभू प्रसाद, हरिओम प्रसाद, दिलेश्वर टोप्पो, राजेश उरांव, सरोज कुमार व बनारसी राम आदि उपस्थित थे.