लातेहार। लातेहार पुलिस ने गारु थाना कांड संख्या 11/26 के तीन अप्राथमिकी आरोपियो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. उक्त प्राथमिकी पिछले नौ जून को गारू थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3), 308(4), 3(5) तथा 17सीएलए एक्ट तहत दर्ज किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन लोहरा (23 पिता सरदार लोहरा (बिनगड़ा, कोने, लातेहा) अखिलेश कुमार राम (21) पिता रघुवीर राम (पांडेयपुरा, लातेहार) और मिथुन प्रसाद (29) पिता स्व वीरेंद्र प्रसाद (सरयू, गारु) का नाम शामिल है.