लातेहर। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध नियंत्रण तथा पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, ई डार एंट्री, मालखाना प्रभार एवं सीईआईआर पोर्टल का उपयोग की समीक्षा की. एसपी ने पिछले माह में हत्या, लूट, बलात्कार,पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में पिछले एक वर्ष में फरार अपराधियों, दागी पंजी और गृहभेदन के मामलों पर विस्तृत समीक्षा कर कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इस गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम, और संदीप कुमार गुप्ता समेत सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सभी शाखा के प्रभारी मौजूद थे.