लातेहार। रविवार को रसोईया संयोजिका संघ का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्री राम के आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान बुके देकर स्वागत किया. मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला प्रभारी देवकी देवी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र राम समेत संघ के कई लोग प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संघ की समस्याओं से राज्यसभा सांसद को ध्यानाकृष्ट कराया और संघ की मांगों और समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया. संसद श्री राम ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया. इससे पहले झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका संघ की बैठक जिला स्टेडियम मे जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया. बैठक का संचालन सहीदा बीबी ने किया. बैठक में राज्य सरकार के साथ पिछले दिनों वित्त मंत्री एव उच्च शिक्षा मंत्री सुदीप कुमार सोनू के साथ हुई वार्ता की जानकारी दी गई. बैठक मे मुनीता कुमारी, रजविनदर देवी, कबुतरी देवी, ज्योति तिग्गा, सुशीला देवी के अलावा प्रदेश के उपरोक्त लोग मौजूद थे.