लातेहर। सदर थाना क्षेत्र के कोने ग्राम से आधा किलोमीटर पहले रविवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उसी दौरान महुआडांड़ से भाजपा की बैठक से भाग ले कर लौट रहे जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, आनंद सिंह और प्रमोद कुमार ने घायल युवकों को देख कर अपनी वाहन रोकी. मौके पर पहुंच कर उन्होंने घायलों की हालत देखी और तत्काल सिविल सर्जन लातेहर को घटना की जानकारी दी. उन्होंने घटना की जानकारी सदर थाना प्रभारी को भी दी. सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. भाजपा नेता सदर अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.