WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्‍न

लातेहार। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य सुरेश पासवान की अध्यक्षता में स्‍थानीय परिसदन सभागार में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री पासवान ने विधानसभा में प्राप्त अनागत प्रश्नों के निष्पादन, विभागवार कार्रवाई की अद्यतन स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा से प्राप्त सभी अनागत प्रश्नों का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें, ताकि जनहित से जुड़े विषयों का प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. समिति ने विशेष प्रमंडल, स्वास्थ्य , कृषि, सड़क, जल संसाधन, विद्युत, कल्याण, पर्यटन , खनन सहित कई विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली. इस अवसर पर समिति के सदस्‍य  नमन विक्सल कोनगाड़ी व नरेश प्रसाद सिंह, उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!