लातेहार। कोलकाता के ब्लॉगर ब्रह्मनदम तफादार ने लातेहार जिले की नैसर्गिक खुबसूरती की मुक्तकंठ प्रंशसा की है. तफादार के यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में आठ लाख से अधिक फॉलोवर हैं. श्री तफादार इन दिनों लातेहार टूरिज्म (रजि.) के साथ लातेहार जिला के भ्रमण पर है. उन्होने कहा कि लातेहार की खुबसूरती वाकई लाजवाब है. प्रकृति ने इसे बहुत ही फुर्सत में बनाया है. नेतरहाट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कश्मीर से कम नहीं है. उच्चे नीचे पहाड़ और पहाड़ों के बीच से डूबता सुर्ख लाल सूरज को देखना बहुत ही सुकुनदायी होता है. उन्होने नेतरहाट की आबोहवा की भी जम कर तारीफ की और कहा कि वाकई में नेतरहाट में घुमना उनके लिए शानदार अनुभव रहा. लातेहार टूरिज्म के प्रोपराईट गोविंद पाठक ने उन्हें लातेहार के अन्य कई स्थलों का दीदार कराया. उन्होने उन्हें लातेहार टूरिज्म की एक सोहराई पेंटिंग उन्हें भेंट की.