झारखंड
…कहीं आपके सेहत के साथ तो नहीं हो रहा खिलवाड़
जिला मुख्यालय के एक मार्ट में एक्सपायरी बिस्कुट बेचे जाने का मामला गरमाया

लातेहार। जिला मुख्यालय के अमवाटीकर रोड में एक मार्ट में एक्सपायरी बिस्कुट बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है. शहर के बाइपास चौक निवासी एक युवक ने छह जुलाई को उस मार्ट से पारले का एक बिस्कुट का पैकेट खरीदा था. घर जा कर उसने खुद बिस्कुट खाया और अपने बेटे को भी खिलाया. खाने के दौरान बिस्कुट मे कुछ गंध सा महसूस हुआ. इसके बाद उन्होने बिस्कुट की एक्सपायरी डेट देखी तो हैरान रह गये. बिस्कुट का पैकेट जून माह में भी एक्सपायर हो चुका था. इसकेे बाद जब युवक उस दुकान में गया और इसकी शिकायत की तो मार्ट कर्मी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि जहां शिकायत करना है किजीए. एक तरफ तो खाद्य सुरक्षा की टीम जांच कर रही है वहीं बड़े दुकान जांच की जद से बाहर हैं. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में विगत कई दिनों से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. संयुक्त जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा लातेहार समेंत अन्य प्रखंडों के दर्जनों खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया है.इस दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री पाई गई. कहना गलत नहीं होगा कि एक्सपायरी ब्रेड व अन्य खाद्य सामग्री खाने से आपके सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.



