लातेहार। जिले के गारू प्रखंड डोमाखाड़ में अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय के नये विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर उन्होने पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ा. विधायक श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी है. विद्यालय का नया भवन बन जाने से छात्राें को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा. राज्य सरकार छात्र व छात्राओं को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, चोरहा पंचायत की मुखिया अंकिता देवी, सुखदेव उरांव, सुनील प्रसाद, उमेश प्रसाद, सूर्यदेव प्रसाद, दिलवंती देवी, पवन कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अशोक राम, मंगलदेव पासवान, अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.