लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भूसूर में दो अतिरिक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग उपायुक्त से की है. इस संबंध में उन्होने को उपायुक्त संदीप कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. अपने ज्ञापन में उन्होने बताया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब 300 छात्र व छात्रायें अध्ययनरत हैं. लेकिन वर्तमान समय में विद्यालय में एक मात्र एक सहयोगी अध्यापक की प्रतिनियुक्त हैं. उन्होने कहा कि मात्र एक अध्यापक से विद्यालय का संचालन मुश्किल हो रहा है. छात्रों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो पा रही है. इससे छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है. श्री यादव ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कम से कम दो अतिरक्ति शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति उक्त विद्यालय में करने की मांग उपायुक्त से की.