WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडनेतरहाट

नेतरहाट की वादियों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया भ्रमण, नाशपाती का पौधा लगाया

महुआडांड़ की समस्याओं पर कांग्रेस जिला आदिवासी अध्यक्ष ने सौंपा गया ज्ञापन

महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार)। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने नेतरहाट की प्राकृतिक वादियों का अवलोकन किया और क्षेत्र के प्रसिद्ध नाशपाती बागान का निरीक्षण किया. मंत्री ने बागान में नाशपाती का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. भ्रमण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सुलेमान मुंडरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नेतरहाट के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन की संभावनाओं तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इसी अवसर पर जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महुआडांड़ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित एक लिखित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम चैनपुर में निर्माणाधीन बिजली सब-ग्रिड को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो सके. इसके अलावा ग्राम मेंढहारी के भीतर कोना में पुल निर्माण, साधु बिरजिया के घर से भीतर कोना तक सड़क निर्माण तथा साधु बिरजिया के घर से मेंढहारी मुख्य मार्ग तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई. जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी विकास योजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई कर महुआडांड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कराया जाए. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!