latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

प्लस-2 हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को मिला नया पहचान पत्र और बेल्ट

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह राजकीयकृत + 2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच आई-कार्ड एवं स्कूल बेल्ट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव संतोषी कुमारी तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव रविंद्र राम उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत करते हुए किया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनिता खलखो ने कहा कि विद्यार्थियों को नई पहचान और अनुशासन से जोड़ने के उद्देश्य से आई-कार्ड एवं बेल्ट का वितरण किया जा रहा है. इससे विद्यालय की अलग पहचान बनेगी और छात्र-छात्राओं में भी अनुशासन एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होगी. इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्मार्ट क्लास की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा, तकनीक और विभिन्न क्षेत्रों में एआई की भूमिका लगातार बढ़ रही है. उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को सीखकर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राकेश यादव, शुभम शर्मा, अभिषेक कुमार, अरशद सर शिक्षिका संदीप तिर्की, संध्या कुमारी, पूनम कुमारी, रंजना कुमारी, मधु कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!