latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

धूमधाम से मना बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव उमड़ा हलवाई समाज

महुआडांड़ (लातेहार)। दुर्गा बाड़ी प्रांगण में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिसमें वैदिक पूजन, सम्मान समारोह और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी.  कार्यक्रम में महुआडांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों से हलवाई समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. पुरोहितों ने सुबह 10 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.सुबह 11 बजे समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज के लातेहार के जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उनको स्वागत किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में गेंदा प्रसाद एवं अन्य जगह से आए हुए सभी लोगों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया । इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिव शक्ति रांची के द्वारा गायिका सविता जी एवं आनंद हलचल के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.

वही अनाथ आश्रम के सभी बच्चों को भोजन में दैनिक उपयोग की सामान दे कर स्वागत किया गया ।

वही मैट्रिक में टॉपर बेबो कुमारी को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में हलवाई समाज के अध्यक्ष श्री संजय प्रसाद , उप अध्यक्ष बसन्त प्रसाद , विकाश प्रसाद , उपेंद्र प्रसाद , अशोक प्रसाद,मुकेश प्रसाद , सकल प्रसाद , कृष्णा प्रसाद , ओमप्रकाश प्रसाद,आकाश कुमार , भोला कुमार , राजीव कुमार , अनुज कुमार , चंदन प्रसाद , विजय प्रसाद , सुमित कुमार सहित अन्य सदस्यों का भूमिका रहा

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!