Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

माओवादी रिजनल कमांडर रवींद्र गंझू की निशानदेही पर हथियार बरामद

लातेहर। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिलीं गुप्त सूचना के आधार पर पिछले 12 लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ एवं कोबरा 209 के सुरक्षा बलों के साथ एक संयुक्त विशेष छापामारी अभियान दल का गठन कर चलाया गया था. इस अभियान को स्पेशल ओपीएस कांति का नाम दिया गया था. अभियान के क्रम में छापामारी दल के द्वारा बांझी टोला, चंदवा के जंगल स्थित बरगद पेड़ के पास से प्रतिबंधित भाकपा माओबादी संगठन के सक्रिय रिजनल कमिटी सदस्य 20 लाख के ईनामी रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझु को गिरफ्तार किया गया था. इसके निशानदेही पर कई स्वचालित हथियार एवं गोली की बरामदगी की गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड में लेकर सख्ती से पुछ-ताछ की. उसके निशानदेही पर कुख्यात उग्रवादी रविन्द्र गंझू के द्वारा कई अन्य काण्डों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पुनः उसके निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी की गई है.

इस आशय की जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.उन्होंने बताया कि माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू (43) पिता रामब्रत गंझू (हेसला, बांझी टोला थाना बेतर ओपी चन्दवा) पिछले करीब 30 वषों से संगठन से जुड़कर संगठन में सक्रीय रहा है. यह सुरक्षा बलो के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल रहा है. कुख्यात माओवादी रविन्द्र गंझू के विरुद्ध लातेहार जिला 41, लोहरदगा जिला 87. गुमला जिला 27 कुल 155 कांड दर्ज है.

रिमांड में लेने के बाद निशानदेही पर बरामद सामानों की सूची

एक स्वचालित हथियार एके56

स्वचालित हथियार – एके 56 का दो मैगजीन,

90 चक्र जिंदा कारतुस

एक काले रंग का पाउच

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी 

संदीप कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार

रितेश कुमार राव ओपी प्रभारी बेतर

शशि कुमार, थाना प्रभारी बारेसाढ़

अजीत कुमार पुअनि चन्दवा थाना

रितेश तिग्गा पुअनि बेतर ओपी

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!