maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

3972 में से मात्र 942 अभ्‍यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया

लातेहार। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 रविवार को शांतिपूर्ण  निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हो गयी. इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन परीक्षा केंद्रों में कुल 3972 अभ्यर्थियों को भाग लेना था. लेकिन परीक्षा मे मात्र 942 अभ्‍यर्थिेंया ने भाग लिया. जबकि 3030 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या कदाचार की सूचना नहीं मिली है. बता दें कि परीक्षा के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि है. जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा संपन्‍न कराया है ताकि अभ्यर्थी बिना किसी दबाव के अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने केंद्र अधीक्षक, कर्मियों और सुरक्षा बलों के सहयोग की सराहना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!