लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) के पदधारियों का चुनाव आगामी 26 जुलाई को की जायेगी. इस आशय की जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट संघ के निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने दी. उन्होने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की ब्रिकी एवं नामांकन 22 जुलाई को पूर्वाहृन 10 बजे से अपराह्न दो बजे किया जायेगा. जबकि 23 जुलाई को पूर्वाहृन 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन प्रपत्रो की स्क्रूटनी की जायेगी. 23 जुलाई को ही अपराह्न दो से चार बजे तक नामांकन प्रपत्र वापस लिए जा सकेगें. चुनाव 26 जुलाई को पूर्वाहन नौ बजे से मध्याह्न 12 बजे तक होटल ब्लिस में आयोजित किया जायेगा. जबकि मतो की गिनती भी 26 जुलाई की अपराह्न ढाई बजे से किया जायेगा और उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी.
कुल नौ पदों के लिए चुनाव कराये जायेगें
श्री उपाध्याय ने बताया कि संघ के कुल नौ पदों के लिए चुनाव कराया जायेगा. इनमें अध्यक्ष व वरीय उपाध्यक्ष का एक पद, उपाध्यक्ष का तीन पद, सचिव व कोषाध्यक्ष का एक-एक पद और संयुक्त सचिव का दो पद शामिल है.