maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

प्रशिक्षित महिला अभ्यर्थियों के बीच स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन एवं किट का वितरण

लातेहार। जिला कौशल विकास पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश पर जिला मुख्‍यालय के दक्ष्‍य एकेडमी स्‍कील सेंटर के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण पूरी कर चुकी महिला अभ्यर्थियों के बीच सिलाई मशीन एवं सिलाई किट का वितरण किया गयाा.इसका उदेश्‍य प्रशिक्षित महिलाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ कर उन्‍हें आत्‍मनिर्भर बनाना है. कार्यक्रम में जेएसडीएम के विनय और चंद्रशेखर ऑनलाइन जुड़े थे. जबकि प्रवीण कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता अमित पांडेय व अमित विश्वकर्मा कार्यक्रम में मौजूद थे. श्री पांडेय ने संस्‍था के इस कार्य की सराहना की. उन्‍होने प्रशिक्षण प्राप्‍त कर चुकी अभ्‍यर्थियों से प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की. मौके पर एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार,  स्टेट प्लेसमेंट मैनेजर ममता तथा केंद्र प्रबंधक नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता के अवसरों तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए सभी को प्रेरित किया. इस अवसर पर निभा, सुधा, गजाला, इकबाल एवं शहबाज सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षित लड़की अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल करना था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!