latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

पर्यटन मंत्री ने बेतला में वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

ईको-टूरिज्म, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और पलामू टाइगर रिजर्व के संरक्षण पर चर्चा

बरवाडीह (लातेहार)। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार को बेतला पहुंचे_ उनके आगमन पर पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के क्षेत्र निदेशक सह डीएफओ प्रजेशकांत जैना ने बुके भेंट कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्‍वागत किया. पर्यटन मंत्री ने बेतला स्थित सभागार में वन एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में बेतला राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास, पलामू टाइगर रिजर्व के संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन तथा विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में पीसीसीएफ (एचओएफ) संजीव कुमार, वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ रविरंजन, वन विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी, पीटीआर निदेशक एसआर नटेश, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास देशती वेंकटेश वरलु, गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, लातेहार डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसडीएम दिनेश कुमार, डीएफओ प्रजेशकांत जैना, एसडीपीओ बिरेंद्र राम, बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, रेंजर उमेश दुबे, अजय टोप्पो, फॉरेस्टर संतोष कुमार, शशांक शेखर, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में वनपाल एवं वनकर्मी उपस्थित रहे. बैठक देर शाम तक जारी रही. विभागीय सूत्रों के अनुसार, बेतला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने, पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा वन एवं पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में लिए गए निर्णयों की औपचारिक जानकारी विभाग द्वारा जल्द जारी किए जाने की संभावना है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!