maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

दिव्यांग को व्हीलचेयर दिलाने के लिए खुद चेंबर से बाहर निकलीं बीडीओ

सूचना मिलते ही तत्काल की व्यवस्था, मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र में हो रही सराहना

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड में गुरुवार को प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला. छिपादोहर निवासी दिव्यांग नवीन लकड़ा को व्हीलचेयर की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेश्मा रेखा मिंज तुरंत सक्रिय हो गईं. उन्होंने स्वयं अपने कार्यालय कक्ष से बाहर निकलकर पूरी व्यवस्था की निगरानी की और अल्प समय में नवीन लकड़ा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन लकड़ा लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ हैं. व्हीलचेयर के अभाव में उन्हें दैनिक कार्यों के साथ-साथ आवागमन में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. जैसे ही इसकी सूचना बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज तक पहुंची, उन्होंने बिना किसी औपचारिक विलंब के आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की. व्हीलचेयर मिलने के बाद नवीन लकड़ा और उनके परिजनों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था. परिजनों ने बीडीओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है और इससे नवीन के दैनिक जीवन को काफी सहूलियत मिलेगी. इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की. लोगों का कहना है कि यदि सरकारी अधिकारी इसी प्रकार जरूरतमंदों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करें, तो प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा. बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. लोगों ने इसे जनसेवा के प्रति प्रशासन की सकारात्मक सोच और जिम्मेदार कार्यशैली का उदाहरण बताया.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!