maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

केजीबीवी की छात्राओं ने विधायक के सामने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है: रामचंद्र सिंह

बरवाडीह (लातेहार)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बरवाडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं को बेबाकी से विधायक रामचंद्र सिंह के समक्ष रखा. छात्राओं ने विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ वाटर फिल्टर, विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति तथा खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की. छात्राओं ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई और खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने विद्यालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके. छात्राओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के लिए संबंधित विभाग से पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है तथा उनकी जायज मांगों को हरसंभव पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और उनके प्रेरणादायी विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!