latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन, जल है तो कल है का दिया संदेश

ग्राम सभा, जल सहिया और युवा जल मित्रों की भूमिका को बताया अहम, जल स्रोतों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को मल्टी आर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वच्छ पेयजल एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मल्टी आर्ट एसोसिएशन के सचिव मिथलेश कुमार, जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, प्रमुख सुशीला देवी तथा पीएचईडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मल्टी आर्ट एसोसिएशन के सचिव मिथलेश कुमार ने कहा कि जल है तो कल है. उन्होंने कहा कि पेसा क्षेत्र में ग्राम सभा सर्वोपरि है और गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, पाइपलाइन की नियमित निगरानी तथा पेयजल की गुणवत्ता जांच में ग्राम सभा, ग्राम प्रधान, जल सहिया और युवा जल मित्रों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही प्रत्येक घर तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. कार्यशाला में पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर पीयूष कुमार ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा की. वहीं लैब टेक्नीशियन राजन कुमार ने पानी की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया और शुद्धता सुनिश्चित करने के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में मुखिया अनीता देवी, मुखिया सावित्री देवी, प्रखंड के सभी पंचायतों के जल सहिया, ग्राम प्रधान, युवा जल मित्र, मल्टी आर्ट एसोसिएशन के प्रखंड समन्वयक राजीव रंजन, गारू प्रखंड समन्वयक संजय कुमार, विमल सिंह, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी समेत संबंधित लोग उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!