latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

18 माह से जीवित महिला को ‘मृत’ बताकर रोकी गई पेंशन, जनसुनवाई में उठा मामला

लंबित पेंशन मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन, सैकड़ों लाभुकों ने रखीं समस्याएं

बरवाडीह (लातेहार)। स्वशासन अभियान एवं संयुक्त ग्राम सभा मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बरवाडीह के पुराने प्रखंड परिसर में लंबित पेंशन मामलों के समाधान को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, बरवाडीह प्रमुख सुशीला देवी, संयुक्त ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, पेंशन ऑपरेटर पप्पू कुमार तथा ज्यूरी सदस्य जेम्स हेरेंज और मिथलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. जनसुनवाई के दौरान मॉरवाई पंचायत की लाभुक भुखली देवी ने बताया कि उन्हें 18 माह पहले रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वे जीवित हैं. इस कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई है और अब तक बहाल नहीं हो सकी है. मामले को सुनकर उपस्थित लोगों ने नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की. ज्यूरी सदस्य जेम्स हेरेंज ने कहा कि वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन जीवनरेखा है. ऐसे में लाभुकों की पेंशन का महीनों तक लंबित रहना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने संबंधित विभाग से सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने की मांग की. पेंशन ऑपरेटर पप्पू कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से रुके हुए मामलों के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित पेंशन मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा. ज्यूरी सदस्य मिथलेश कुमार ने कहा कि यदि प्रखंड प्रशासन डीबीटी से संबंधित लाभुकों की सूची ग्राम स्वशासन अभियान के साथ साझा करे तो गांव स्तर पर ही अधिकांश तकनीकी समस्याओं का समाधान संभव है, जिससे लाभुकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. कार्यक्रम में संयुक्त ग्राम सभा मंच एवं ग्राम स्वशासन अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वृद्ध महिला-पुरुष और अन्य पेंशन लाभुक उपस्थित रहे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!