latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

आंदोलनकारियों ने उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड के विकास में योगदान को किया याद

बरवाडीह (लातेहार)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को बरवाडीह प्रखंड में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और झारखंड राज्य के निर्माण तथा जनहित के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय कमल किशोर भगत झारखंड आंदोलन के सच्चे सिपाही, जननायक और जनता के मसीहा थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए समर्पित कर दिया. आंदोलनकारी रामजन्म सिंह ने कहा कि कमल किशोर भगत का संघर्ष, त्याग, समर्पण और नेतृत्व सदैव झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि भगत का बरवाडीह प्रखंड से विशेष लगाव था और झारखंड आंदोलन के दौरान बरवाडीह को आंदोलन का महत्वपूर्ण केंद्र मानते थे. अपने विधायक कार्यकाल में भी उन्होंने पत्राचार के माध्यम से बरवाडीह को झारखंड आंदोलन का केंद्र बिंदु बताया था. वहीं कार्यक्रम में राकेश कुमार, बिगण सिंह, ईश्वरी सिंह, मोहन सिंह, सुरेश सिंह, परीक्षण सिंह, अली हुसैन, रामनरेश सिंह, मुनेश्वर सिंह, फुलवा कुंवर, ललन टूरी, वीरेंद्र ठाकुर, चंदेश्वर तूरी समेत बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!