maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने बरवाडीह के 10 खिलाड़ी रवाना

बरवाडीह (लातेहार)। पलामू के डालटनगंज जिला स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिले के बरवाडीह से10 प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी रविवार को जीडीआर ट्रेन से रवाना हुए. खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान उनमें प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला. इस प्रतियोगिता के लिए कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बरवाडीह के सेन्सेई मदन लाल को नेशनल जज एवं रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं जंग बहादुर सिंह एवं चंदन कुमार को ऑफिशियल तथा राहुल राम को टीम कोच के रूप में नियुक्त किया गया है. टीम में शामिल खिलाड़ी सन क्लारेट स्कूल, लेदगांई (बरवाडीह) तथा चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, छिपादोहर के छात्र-छात्राएं हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई. टीम के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम हासिल करेंगे तथा लातेहार जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!