WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए: निशांत यादव

11 सूत्री मांगों को लेकर  जेएलकेएम का धरना, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

लातेहार। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले मंगलवार को लातेहार समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, TDPL एजेंसी की भूमिका तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए JLKM के जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में TDPL एजेंसी के चयन की उच्चस्तरीय जांच कराने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी विवादित परीक्षाओं को रद्द कर पुनः आयोजित करने तथा भविष्य में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सीधे आयोग को दिए जाने की मांग भी उठाई गई। इसके अतिरिक्त 11वीं से 13वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन मूल्यांकन की जांच, 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने, विवादित परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की योग्यता आधारित नियुक्ति, उच्चस्तरीय चयन पैनल के गठन तथा आयोग की संरचना में सुधार कर संयुक्त लोक सेवा आयोग के गठन पर विचार करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। धरना के अंत में JLKM नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो राज्यभर में व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा। मौके पर मौजूद निशांत कुमार यादव, विनोद सिंह, नितेश कुमार, संजय दास, ऋषिकेश यादव, श्यामदेव सिंह, बलराम यादव, मुनेश सिंह, रविंदर सिंह सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!