लातेहार
पीडीजे ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की नैसर्गिक खुबसूरती की मुक्त कंठ प्रंशसा की


नेतरहाट आवासीय विद्यालय की नैसर्गिक एवं प्राकृतिक सुंदरता की उन्होने मुक्तकंठ प्रशंसा की. विद्यालय की हरियाली और शांत वातावरण को उन्होंने विद्यार्थियों के अध्ययन एवं मानसिक विकास के लिए अनुकूल बताया. उन्होने विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अनुशासन और बेहतर वातावरण भी महत्वपूर्ण है. प्राचार्य संतोष कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं, विद्यार्थियों की दिनचर्या तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी.