WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर परिवार

कच्चा मकान गिरने के बाद पीड़ित ने लगाई गुहार, कहा– अब तक नहीं मिला सरकारी आवास का लाभ

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड की बेतला पंचायत अंतर्गत पोखरी खुर्द गांव में बारिश के बीच एक गरीब परिवार का कच्चा आशियाना ढह जाने से परिवार बेघर हो गया है. घर गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर है. पीड़ित सद्दाम अंसारी ने प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी आवास योजना के तहत तत्काल आवास उपलब्ध कराने और राहत सहायता देने की मांग की है. पोखरी खुर्द निवासी सद्दाम अंसारी, पिता– मोहर्रम मियां ने इस संबंध में लातेहार के उप विकास आयुक्त (डीडीसी), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है. आवेदन में बताया गया है कि 3 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे मिट्टी और खपड़ैल से बना उनका जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में घर के अंदर रखा गैस चूल्हा, पलंग, कंबल, कपड़े, राशन, चावल, आटा, दाल सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई. संयोगवश घटना के समय घर में कोई नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई. सद्दाम अंसारी ने बताया कि आज तक उन्हें किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है. उनका कहना है कि पंचायत में कई आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका गरीब परिवार अब भी सूची से बाहर है. उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी और दो बच्चों सहित चार सदस्य हैं तथा वे ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं. पीड़ित ने बताया कि मकान गिरने के बाद अब रहने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है. मजबूरी में पूरा परिवार तिरपाल लगाकर गुजर-बसर कर रहा है. उन्होंने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में डीडीसी के दौरे के दौरान भी व्यक्तिगत रूप से आवेदन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर आवास स्वीकृत करने के साथ-साथ आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!