WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन, राजकुमार प्रसाद बने अध्यक्ष

लातेहार। प्रखंड सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं सिनी (CINI) संस्था के संयुक्त सहयोग से प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (पंचायती राज), प्रमुख, उप प्रमुख तथा सिनी के जिला समन्वयक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने समिति के गठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (पंचायती राज) ने कहा कि समिति के गठन के बाद सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को समन्वय बनाकर बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा। बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार प्रसाद को समिति का अध्यक्ष तथा मनोज कुमार तिवारी (प्रखंड विकास पदाधिकारी) को सचिव चुना गया। समिति के सदस्यों में रीता देवी, पुनीत भुईयां, कौशल कुमार रवि, पिंकी देवी, उषा देवी एवं अनीता देवी को शामिल किया गया। सिनी के नीतीश पाण्डेय ने संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिला से लेकर गांव स्तर तक गठित समितियों की भूमिका एवं उनके सुदृढ़ीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत स्तरीय समितियों का गठन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने गांवों को ‘बाल मित्र ग्राम’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय जाए, स्वस्थ रहे और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करे। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य, नाजिर दीपक कुमार, प्रखंड समन्वयक वकील उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!