लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित विभिन्न मामलों का तय समय के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव शुक्रवार को जिले के मनिका थाना का औचक निरीक्षण किया. इससे पहले गुरूवार को उन्होने जिले के हेेेेेरंहज थाना का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान उन्होने थाना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने ,थाना अभिलेखों के रख-रखाव और विधि-व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होने थाना के पुलिस अधिकारियों के साथ थाने में दर्ज विभिन्न प्रतिवेदित कांडों की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित लिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों को तय समय के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा के दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिया. उन्होने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया. इससे पहले गुरूवार को भी पुलिस अधीक्षक ने जिले के हेरहंज थाना का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी.