alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

चुटिया में कंप्यूटर लैब निर्माण पर सवाल, सूचना बोर्ड तक नहीं लगा

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र के गडबूढ़नी ग्राम चुटिया स्थित विद्यालय परिसर में भवन निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे कंप्यूटर लैब भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं.  निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने से कार्य की पारदर्शिता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि से हो रहे निर्माण कार्य की बुनियादी जानकारी ही सार्वजनिक नहीं की गई है.  सूचना बोर्ड नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को योजना की स्वीकृत लागत, कार्यादेश संख्या, संवेदक का नाम, कार्य शुरू होने और पूरा होने की निर्धारित तिथि, तकनीकी पदाधिकारी तथा स्वीकृत तकनीकी मापदंडों की जानकारी नहीं मिल पा रही है. ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य संवेदक द्वारा पेटी कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से कराए जाने की भी बात सामने आ रही है. निर्माण में मिट्टीयुक्त बालू, घटिया ईंट और निम्न गुणवत्ता के छड़ के इस्तेमाल करने का आरोप है. ग्रामीणों के अनुसार मजदूरों को निर्धारित मजदूरी से कम भुगतान किया जा रहा है. भवन निर्माण विभाग के जेई मनीष पूरन ने आरोपों को खारिज किया. उन्‍होने कहा कि मानक के अनुरूप छड़, बालू समेत अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. पूछे जाने पर लातेहार उपायुक्त ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है. संबंधित अधिकारियों को जांच का आदेश दिया जाएगा. जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button