लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता-:उपायुक्त
लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा.हेरहंज प्रखंड के ग्राम घुर्रे निवासी सत्यरूपा जयसवाल द्वारा मंईयां समान योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ. आवेदिका ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उन्हें पूर्व में मंईयां समान योजना का लाभ प्राप्त हो रहा था, किन्तु वर्तमान में योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं हो रही है. इस संबंध में उन्होंने पुनः मंईयां समान योजना के तहत राशि भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु अनुरोध किया. उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए. जिला प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज कराएं, ताकि उसका त्वरित निराकरण किया जा सके. जन शिकायत निवारण में विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.