लातेहार
सर्पदंश से चार साल की बच्ची की मौत

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक जहरीले सांप के काटने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम के शांति टोला की है. यहां जहरीले सांप काटने से कीर्ति कुमारी (4) पिता उपेंद्र मुंडा की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि कीर्ति कुमारी गुरुवार को 11:00 बजे दिन में खेल रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया. ग्रामीणों के अनुसार सांप काटने के बाद बच्ची को परिजनों द्वारा गाँव मे ही झाड़ फूंक कराया रहा था. जब उसकी स्थिति बिगड़ गई तो शुक्रवार की पहले सुबह 4:00 बजे उसे लेकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा. यहां चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.



