alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

उपायुक्‍त की पहल पर एनएच 39 में आयी निर्माण व मरम्‍मति कार्य में तेजी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की पहल पर राष्ट्रीय उच्च पथ-39 के कूड़ू से मेदिनीनगर तक के हिस्से के निर्माण व मरम्‍मति  कार्य में तेजी आयी है. उपायुक्‍त ने राष्ट्रीय उच्च पथ-39 के कूड़ू से मेदिनीनगर तक के हिस्से के निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था. इस संबंध में उन्होंने परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण (एनएचएआई), लातेहार से पत्राचार किया है. उपायुक्‍त के निर्देश के बाद मरम्‍मति कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. उपायुक्त ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय उच्च पथ-39 कूड़ू से मेदिनीनगर के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क पर समय-समय पर विशेष मरम्मत नहीं होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति हो रही है. उपायुक्त ने बताया कि इस पथ से न्यायिक अधिकारियों के अलावा सरकार के मंत्री व अन्‍य वरीय अधिकारियो का नियमित आवागमन होता है. पत्र में 20 अगस्त को विधानसभा की याचिका समिति की बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ-39 के कूड़ू से मेदिनीनगर तक निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार व मरम्‍मति नहीं होने पर खेद प्रकट किया गया है और सड़क निर्माण व विशेष मरम्मत कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने एनएचएआई को विशेष अभियान चलाकर सड़क की मरम्मत कराते हुए आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button