alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर 27 को होगा खेलो इंडिया संवाद का आयोजन

लातेहार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में बी.एस कॉलेज, लातेहार एवं संत ज़ेवियर कॉलेज , महुआडाँड में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.  इस आशय की जानकारी देते हुए माय भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने बताया कि महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को  बीएस कॉलेज, लातेहार एवं संत ज़ेवियर कॉलेज , महुआडांड में किया जाएगा. उन्‍होने बताया कि देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ व्यापक रूप से मनाया जा रहा है. इसी क्रम में देश के विभिन्न जिलों में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य देश के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल के भविष्य को एक साझा मंच पर जोड़ना है. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 27 अगस्त को देशभर के 1600 से अधिक विभिन्न स्थानों पर उपस्थित आठ लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया जाएगा. यह संबोधन देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद युवाओं को एक साझा राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा. प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य फोकस स्थानीय युवा संवाद एवं खेल से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श पर रहेगा. प्रेस वार्ता में बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो पीके तिवारी व राष्‍ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम  पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद मौजूद थे.

कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-
इस अवसर पर MY Bharat स्वयंसेवकों एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच युवा संवाद का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में खेल अवसंरचना में हुए विकास तथा भारत में विकसित हो रहे Sports Ecosystem पर चर्चा की जाएगी।
इसके पश्चात लगभग 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। युवा संवाद के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित चार विषयों पर चर्चा की जाएगी—
1. खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना – जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं, कोचिंग एवं खेल के अवसर उपलब्ध कराना।
2. 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं का विकास – वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभा की पहचान तथा खिलाड़ियों के समग्र विकास पर ध्यान देना।
3. युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी – युवाओं की निर्णय प्रक्रिया एवं शासन व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना।
4. विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण – युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ना।
‘खेलो इंडिया संवाद’ का उद्देश्य केवल खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें खेल विकास, युवा नेतृत्व, कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की व्यापक प्रक्रिया से जोड़ना है। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार रखने तथा देश के खेल एवं युवा विकास से जुड़े भविष्य के लिए अपनी भूमिका निर्धारित करने का अवसर प्रदान करेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button