alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

मातृ भारती का पुनर्गठन, ऋतु रानी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

लातेहार, 25 अगस्त 2026। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में मंगलवार को प्रधानाचार्य, मातृ भारती की अध्यक्षा एवं अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालय में आयोजित होने वाले आगामी ऋतु रानी महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही मातृ भारती का पुनर्गठन किया गया. बैठक में रितु रानी पांडेय को अध्यक्ष, श्वेता रानी को उपाध्यक्ष, अनीता कुमारी को सचिव, सपना कुमारी को सहसचिव तथा खुशबू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के रूप में वीणा कुमारी, स्मिता सिन्हा , अर्चना शुक्ला, राखी चित्रा पांडेय, अनीता कुमारी, कुमारी दीप्ति, रीमा कुमारी एवं नमिता देवी का चयन किया गया. बैठक का प्रमुख चर्चा-बिंदु आगामी ऋतु रानी महोत्सव रहा. जिसका आयोजन 5 सितंबर को निर्धारित किया गया है. कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और दायित्वों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही श विभा पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया. मातृ भारती संगठन में संयोजक के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, विद्यालय प्रमुख सृष्टि सिंह तथा सह प्रमुख उपासना कुमारी की भूमिका निर्धारित की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग, समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button