लातेहार।सरस्वती विद्या मंदिर ,धर्मपुर पथ लातेहार में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिशु वाटिका में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया -बहनों के लिए पारंपरिक खेलकूद का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा-अरुण में मगरमच्छ दौड़ में प्रथम- मनस्वी वैभव ,द्वितीय – अद्विका अवि, तृतीय -नवनीत सिंह, कक्षा- उदय में चम्मच अंटाnदौड़ में प्रथम- अर्पित श्रीवास्तव ,द्वितीय – रेयांश उरांव,तृतीय -संजीत उरांव आए. कक्षा प्रभात ‘अ’ में मेंढक दौड़ में प्रथम- प्रिंस यादव, द्वितीय आरुष कुमार ,तृतीय अंश कुमार सिंह कक्षा प्रभात ‘ब’में मेंढक दौड़ में प्रथम अलका लकड़ा, द्वितीय अनविका कुमारी, तृतीय सृष्टि कुमारी आए हैं. कक्षा प्रथम ‘अ’ केकड़ा दौड़ में प्रथम -प्रिंस सिंह, द्वितीय सुप्रियम कुमार, तृतीय आर्यन कुमार आए। कक्षा प्रथम ‘ब’एक पैर की दौड़ में प्रथम -श्रेयांश राज, द्वितीय- सुधांशु कुमार, तृतीय -रोमित गुप्ता आए हैं. कक्षा द्वितीय ‘अ’ में बोरा दौड़ में प्रथम- आयुष उरांव, द्वितीय- शौर्य वीर, तृतीय -शिवांश पांडे आए हैं. तथा कक्षा द्वितीय ‘ब’में खो-खो के प्रतियोगिता में बहन समृद्धि सिंह, रितिका कुमारी, सानिका उरांव, आर्य सहाय, सूर्यमणि कुमारी, अनुप्रिया कुमारी तथा सोनाक्षी कुमारी प्रथम आए. सभी विजेता भैया -बहनों को सचिव राजीव रंजन पांडे, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, युवा अधिवक्ता सृजन पांडे एवं प्रशांत पांडे के द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किया गया.