latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

श्‍याम अग्रवाल ने विहिप के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया

लातेहार। विश्‍व हिंदु परिषद (बजरंग दल) के जिला अध्‍यक्ष पद से श्‍याम किशोर अग्रवाल ने इस्‍तीफा दे दिया है. शुभम संंवाद से बात करते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि वे अपनी नीजि व्‍यस्‍तता के कारण संगठन को समय नहीं दे पा रहे थे. इस कारण उन्‍होने विश्‍व हिंदु परिषद व बजरंग दल के सभी पदों से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है. उन्‍होने कहा कि वे जब तक विहिप व बजरंग दल में रहे पूरी निष्‍ठा के साथ कार्य करने का प्रयास किया. उन्‍हें संगठन के हर बड़े और छोटे का भरपूर मार्गदर्शन और स्‍नेह मिला. उसी के बदौलत आज संगठन लातेहार में सशक्‍त हो सका है. श्री अग्रवाल ने कहा क‍ि वे एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन व सनातन हित में कार्य करते रहेगें. उन्‍होने अपनी शुभकामनायें दी और आशा व्‍यक्‍त कि जिस प्रकार उन्‍हें स्‍नेह और मार्गदर्शन मिला उसी प्रकार आने वाले पदधारी को भी मागदर्शन व स्‍नेह मिलेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button