लातेहार
जिला प्रशासन प्रतिभावान खिलाडि़यो को हर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: उपायुक्त


कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी एवं खेल के नियमों का पालन करने से संबंधित खेल शपथ भी दिलाई गई। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपने खेल कौशल को निखारने तथा जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प लिया. उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा खेल किट का वितरण किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों में रुचि कुमारी, रजनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, प्रियांशी सोनी, सुहानी प्रवीण व अनुराधा कुमारी को सम्मानित किया गया. अंडर-14 बालक वॉलीबॉल में अनुराग कुमार, अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल में तनुप्रिया कुजूर और अंडर-19 बालक वॉलीबॉल में विवेक कुमार को भी खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया. बालक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों अनीश उरांव, प्रिंस तिर्की, मोहित कुमार एवं विवेक उरांव, महुआडांड बालिका एथलेटिक्स सेंटर की अंतरी रानी कुजूर एवं आकांक्षा मिंज सहित हॉकी के छह राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया.
जबिक प्रशिक्षकों में आलोक कुमार सिंह, पीटर किंडो, वाहिद अंसारी, सुरेश उरांव, सुमित उरांव, अमिता रंजना मिंज, सरिता एक्का, जीवन किशोर मिंज, सुधीर खाखा, तरसिसियस कुजूर, कमलेश उरांव एवं प्रवीण मिश्रा को सम्मानित किया गया. जिला खेल पदाधिकारी अवनिश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की. कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, खेल विभाग के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे.