WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

सड़क पर बह रहा दूषित पानी, संक्रमण की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित

नाली निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपेगा व्यवसायिक संघ

बरवाडीह (लातेहार)। स्‍थानीय पंचमुखी शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है. मजबूरी में लोगों को प्रतिदिन इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी पंचमुखी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है. लोगों का कहना है कि सावन जैसे पवित्र महीने में भी गंदगी और जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी. आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे प्रमुख पर्व हैं. इन अवसरों पर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी बढ़ेगी. ऐसे में समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. वहीं इस संबंध में बरवाडीह व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज ने कहा कि सोमवार को इस समस्या को लेकर बरवाडीह के बीडीओ को मांगपत्र सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को गंदगी व बदबूदार पानी से निजात मिल सके.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button