latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

दुर्गा पूजा को लेकर मोंगर में समिति की बैठक, पिंटू रजक अध्‍यक्ष व शत्रुघ्‍न उपाध्‍यक्ष बने

लातेहार।  दुर्गा पूजा को लेकर ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया. बैठक में पिंटू कुमार रजक को अध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसाद एवं लक्ष्मण राम को उपाध्यक्ष, रामनरेश प्रसाद को सचिव तथा राम नरेश प्रसाद एवं अजय कुमार प्रसाद को उपसचिव चुना गया. विनोद प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष और शत्रुघ्न सिंह उप कोषाध्यक्ष बनाए गए. समिति के सदस्यों के रूप में पप्पू कुमार सिंह, आर्केश सिंह, पंकज कुमार सिंह (घुटुवा), आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, श्रीकांत प्रसाद, राधेश्याम सिंह, राजेश राम, मुकेश सिंह, आकाश कुशवाहा, सुभाष प्रसाद (डॉ.), गोविंद कुमार रजक, विशाल सिंह, अमरनाथ मिश्रा, जिबोध सिंह एवं प्रिंस प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया.बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा आयोजन में आपसी सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button