latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

योजनाओं की अद्यतन सूची मांगी, विधायक प्रतिनिधि ने पारदर्शिता पर दिया जोर

लातेहार। लातेहार विधानसभा विधायक प्रतिनिधि दीपक पासवान ने कल्याण विभाग, लातेहार से लातेहार प्रखंड में संचालित सरना, मसना, धूमकुड़िया भवन एवं कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अद्यतन सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि ने विभाग से वित्तीय वर्षवार स्वीकृत योजनाओं की जानकारी के साथ योजना स्थल, पंचायत एवं ग्राम का नाम, स्वीकृत राशि, कार्य की वर्तमान स्थिति तथा पूर्ण एवं लंबित योजनाओं का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की अद्यतन जानकारी मिलने से क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही लंबित योजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक पहल की जा सकेगी।दीपक पासवान ने कहा कि जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी के साथ उनमें पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द योजनाओं की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने की मांग की।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button