latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
महुआडांड़

महुआडांड़ में शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस, अनुभव साझा किये

महुआडांड़ (लातेहार)। पल्ली में रविवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं वर्तमान में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा से हुई. पल्ली पुरोहित अमित खलखो ने कुड़ूख भाषा में मिस्सा पूजा संपन्न कराई. इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने शिक्षण जीवन के अनुभव साझा किए.  सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए वर्तमान शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया.  वर्तमान शिक्षकों ने भी अपने अनुभव और चुनौतियों पर चर्चा की. कार्यक्रम में करीब 40 शिक्षक उपस्थित रहे.  सभी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और शिक्षकों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान का माहौल रहा.  कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण खलखो, हबिल टोप्पो, प्रदीप कुजूर, प्रभा टोप्पो, सफयानि बेक, माइलेट कुजूर, गुबाल खलखो एवं अनुपा मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button