latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक, नगर पंचायत के कायप्रणाली पर की चर्चा

लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्‍यक्षता में नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों की एक बैठक नगर अध्‍यक्ष के आवासीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित की गयी. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन मुख्‍य रूप से मौजूद थे. बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई, होल्डिंग टैक्स, भवन नक्शा, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बहाल करने की समीक्षा की गयी. इसके अलावा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गयी.  जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया. बैठक में अध्‍यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, मुन्द्रिका मांझी, जयराम कपूर, नसरूद्दीन मियां, इन्द्रदेव उरांव, संयुक्ता कुंवर, विमला देवी, आशा देवी एवं अलमा पन्ना उपस्थित रहीं. इसके अलावा आजाद खान, मोजाहिद खान तथा अर्जुन प्रसाद भी बैठक में मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button