लातेहार। विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू ने मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार से उनके कार्यालय वेश्म में औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होने उपायुक्त को बुके भेंट कर अपनी शुभकामनायें दी. इस दौरान जिले के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की. नेहा साहू ने जिले के विकास में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि विधायक प्रकाश राम क्षेत्र के विकास को लेकर काफी गंभीर हैं. विधायक की प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना और आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराना है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा.