latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई. ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया. त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.  निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन , राजद जिला अध्‍यक्ष रामप्रवेश यादव, बसपा जिला अध्‍यक्ष मुंगेश्वर राम,  आदित्य रंजन, भाजपा जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, झामुमो नेता  रिंकू कच्छप,  आजसू नेता अमर उरांव व बुद्धेश्वर उरांव एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button