लातेहार। सत्र 2026-27 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 10 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जाएगा. जिला भर के सभी क्रिकेट खिलाड़ी अपना अपना निबंधन निर्धारित समय तक करवा लें. उक्त आशय की जानकारी लातेहर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि लातेहार जिला भर के सभी खिलाड़ी सभी वर्गों के लिए अपना निबंधन कर सकते है. विशेष जानकारी के लिए धीरेन्द्र सिंह सुरवार मो न 07903397760 , तथा रौनक दुबे मो न 947-272-9789 से संपर्क किया जा सकता है.