latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्मलातेहार

प्रखंड परिसर दुर्गा पूजा समिति के अध्‍यक्ष संजय प्रसाद व सचिव श्याम अग्रवाल बने

लातेहार। आगामी दुर्गा पूजा के भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर वन सह प्रखंड प्रांगण पंडाल परिसर में पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रविंद्र प्रसाद ने की. इस दौरान पूजा आयोजन की तैयारियों, व्यवस्था एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गा पूजा को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया. समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, भानू सिंह, पंकज यादव, दीपक पांडे, नीरज कुमार सिंह एवं मिसल जायसवाल बनाए गए. सचिव श्याम कुमार अग्रवाल तथा सह सचिव निहित कुमार चुने गए. वहीं संरक्षक के रूप में सच्चिदानंद पांडे, इंद्रदेव उरांव, घनश्याम दास, बसंत भगत, पंकज कुमार सिंह, विशाल भास्कर एवं सुरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई. कोषाध्यक्ष नागमणि कुमार बनाए गए.पूजा प्रशासनिक समन्वयक के रूप में निखिल जायसवाल, मनीष जायसवाल, रविंद्र कुमार, शैलेश कुमार, कुमार गौरव, उमाकांत प्रसाद एवं सत्येंद्र वर्मा का चयन किया गया. इसके अलावा सुनील बाखला, राकेश वर्मा, राहुल कुमार, सचिन गुप्ता, अश्वनी पांडे, मोहन पासवान, संजय प्रसाद, नंदलाल सिंह, संदीप कुमार, प्रकाश कुमार, चंद्र मोहन मिस्त्री, मिलन शुक्ला, शुभम कुमार, अक्षय कुमार, मुकेश वर्मा, विपिन कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, राजू, राजा वर्मा, सहदेव वर्मा, महिमा पांडे, राकेश प्रसाद, राजा राम, दिवाकर, सौरभ वर्मा, प्रेम वर्मा, पंकज प्रसाद, चंदन प्रसाद, पंकज दास, विवेक वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, पप्पू प्रसाद, विमल राम एवं हेमलाल राम को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं धार्मिक उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button