लातेहार। लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने लातेहार में पत्रकारों के साथ की गयी कथित दुर्व्यहार की निंदा की है. उन्होने भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है. श्री प्रसाद ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद गरिमापूर्ण होता है. ऐसे में किसी भी पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार उनकी ओझी मानसिकता को दर्शाती है. उन्होने सभी पत्रकारों को एकजुट हो कर इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही और वे पत्रकारों के साथ हैं. पत्रकारों के मान व सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जायेगा. श्री प्रसाद ने इसके लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मीडिया से माफी मांगने की मांग की. बता दें कि एक समाचार का संकलन करने गये पत्रकारों के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दुर्व्यहार किया और उन्हें कहा कि यहां के पत्रकार आल-जाल न्यूज निकालता है. इसे ले कर पत्रकारों में खासा आक्रोश है.