Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

भाजपा जिला अध्‍यक्ष ने पत्रकारों के साथ दुर्व्‍यहार की निंदा की

लातेहार। भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष के द्वारा पत्रकारों के साथ की गयी कथित दुर्व्‍यहार की कड़े शब्‍दों में निंदा की है. उन्‍होने कहा कि पत्रकार या मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्‍तंंभ हैं. श्री यादव ने कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यदि उन्‍हें पार्टी के दूसरे नेताओं की खबर या बयान छपने या प्रसारित होने से दिक्‍कत है तो अपने पार्टी के नेताओं को समझायें कि वे मीडिया में कोई बयानबाजी नहीं करें. अगर कोई नेता मीडिया में बयान देता है तो मीडिया उसे प्रसारित भी करेगा और छापेगा भी. इसमें मीडिया की कहीं से कोई गलती नहीं है. पत्रकारों को खबर प्रसारित करने से रोकना बहुत ही गलत है. उन्‍होने कहा कि कांग्रेस के चाल व चरित्र से सब वाकिफ हैं. उन्‍होने कहा कि जिला अध्‍यक्ष वन मैन पार्टी सिद्धांत पर चलना चाहते हैं, इसलिए कांग्रेस का ह्रास हो रहा है.

क्‍या होता है वन मैन पार्टी 

  • राजनीति और सामान्य बोलचाल में ‘वन मैन पार्टी’ (One-man party) का मतलब उस राजनीतिक दल से होता है, जिसकी पूरी ताकत, पहचान, फैसले और नीतियां केवल एक ही व्यक्ति पर टिकी होती हैं. 

  • पार्टी में सारे बड़े फैसले और रणनीतियां सिर्फ एक सर्वसर्वा नेता द्वारा तय किए जाते हैं, बाकी नेताओं या कार्यकर्ताओं की भूमिका उसमें बहुत सीमित होती है.

  • ऐसी पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र (Internal democracy) कमजोर होता है या होता ही नहीं है. पार्टी की पहचान उसके किसी सामूहिक संगठन से न होकर सीधे उस एक बड़े नेता के नाम से होती है. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!