Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

खेलों की हमारे जीवन में अहम भूमिका: एसडीपीओ

राजहार फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, तुलबूल बना विजेता

 लातेहार। राजहार फुटबॉल टूर्नामेंट समापन शुक्रवार को हो गया. तुलबुल की टीम ने लातेहा (सीनियर) को हरा कर खिताब पर कब्‍जा जमाया. पुररस्‍कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार और सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार विजेता व उप विजेता तथा अन्‍य टीमों के बीच पुरस्‍कारों का वितरण किया. इससे पहले उन्‍होने गेंद कीक कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. मौके पर संबोधित करते हुए एसडीपीओ  श्री गुप्‍ता ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए भी आवश्यक हैं. नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है.  उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों एवं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है. उन्‍होने सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की और इससे कई ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिला. थाना प्रभारी श्री पासवान ने कहा कि खेल हमें एक-दूसरे के साथ सहयोग करना, नेतृत्व करना तथा जीत और हार को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं. उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. मौके पर समिति के अध्‍यक्ष रमेश उरांव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने भाग लिया. तीसरे स्‍थान पर केड़ (गाड़ी) चौथे स्‍थान पर जलता (परसही) और पांचवे स्‍थान प जेर (गोदना) की टीम रही. मौके पर राजहार फुटबॉल टूर्नामेंट के समिति में संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद, जोगेंद्र उरांव, उपाध्यक्ष सुनील राम व नैनो भुइयां समेंत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!